Thursday, July 30, 2009

गायत्री देवीः जयपुर की पहली महिला जो चलाती थीं कार

गायत्री देवी को कारों का शौक था और वे खुद अपनी कार चलाना पसंद करती थीं। खासतौर पर 50 के दशक में वे अपनी लाल रंग की ओपन स्पोर्ट्स कार में खुद ही जयपुर की सैर पर निकल जाती थीं। हालांकि यह रूढ़िवादी जयपुर के लिए एक बिलकुल नई बात थी पर धीरे-धीरे लोगों ने इसे स्वीकारा और उन्हीं की देखा-देखी कुछ और महिलाओं ने भी गाड़ियां चलानी सीखी। लेखिका और रावतसर घराने से संबंधित लक्ष्मी कुमारी चूंडावत बताती हैं कि पचास के दशक में उनके और महारानी गायत्री देवी सहित जयपुर में कुल जमा पांच-छह महिलाएं ही थीं, जो कार चलाती थीं।

No comments:

Post a Comment