Thursday, July 30, 2009
गायत्री देवी : मिलना सवाई मानसिंह से
सवाई मान सिंह द्वितीय से उनकी मुलाकातें कूच बिहार, लंदन और कई शहरों में होती रही थीं। वे गायत्री देवी के पारिवारिक मित्र थे और उनके बड़े भाई के अच्छे मित्र भी थे। जब गायत्री देवी 14 साल की थीं, तभी सवाई मानसिंह ने कह दिया था कि गायत्री से विवाह रचाएंगे। हालांकि उनकी पहले से ही दो पत्नियां थीं। किशोर गायत्री के मन पर भी सवाई मानसिंह छा चुके थे, इस स्पोर्टी महिला को पोलो का यह युवा खिलाड़ी भा चुका था। लंदन में उनकी मुलाकातों के दौरान उनकी मुहब्बत परवान चढ़ी और 1940 में 21 साल की आयु में गायत्री देवी का विवाह सवाई मानसिंह द्वितीय से हुआ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment